डायबिटिक रेटिनोपैथी स्क्रीनिंग मोबाइल  वैन को सांसद ने दिखाई हरी झंडी 

 मेरठ। रविवार को मेरठ -हापुड़ लोकसभा सांसद अरूण गोविल ने चलतीफिरती डायबिटिक रेटिनोपैथी स्क्रीनिंग मोबाइल वैन  को  हरी झंडी दिखाई । मोबाइल वैन  मरीजों की जांच करेगी। 

प्रधानाचार्य डा. आर.सी.गुप्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि उ.प्र.शासन द्वारा राजकीय मेडिकल कालेज के उच्चीकृत नेत्र रोग विभाग को, के.जी.एम.यू., लखनऊ एवं राजकीय मेडिकल कालेज, प्रयागराज के साथ “एडवांस डायबिटिक रेटिनोपैथी सैन्टर“ घोषित किया गया था। डायबिटीज़(मधुमेह) रोग से ग्रसित रोगियों की संख्या तेजी से लगातार बढ़ रही है जिसके कारण नेत्र के परदों में भी डायबिटिक रेटिनोपेथी की समस्या भी लगातार वृद्धि की ओर अग्रसर है। 

विभाग के रेटिना विशेषज्ञ डा.प्रियांक द्वारा अवगत कराया गया है कि यदि समय रहते इसकी जांच एवं उसकी गम्भीरता के अनुसार ईलाज कराये जाए तो डायबिटिक रेटीनोपेथी के कारण होने वाली अन्धता से बचा जा सकता है इसकी उद्देश्य की पूर्ति हेतु नेत्र रोग विभाग द्वारा इस मोबाईल वैन का निर्माण कराया गया है। 

इस मोबाईल वैन में ए.आई.(Artificial Intelligence ) से सुसज्जित फन्डस कैमरा, इन्डायरैक्ट ऑप्थलमोस्कोप, स्लिट लैम्प, एन.सी.टी., ओटोरैफ्रैक्टोमीटर, चेयर यूनिट सहित विभिन्न आधुनिक उपकरण उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त जनमानस को विभिन्न नेत्र रोग से सम्बन्धित जानकारी देने के लिए एक टी.वी. स्क्रीन भी लगाया गया है जिसके द्वारा इन रोगों से सम्बन्धित जानकारियां लगातार प्रसारित की जाएंगी। 

नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डा. लोकेश कुमार सिंह द्वारा अवगत कराया गया है कि उक्त वाहन का उपयोग नेत्र रोग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न नेत्र रोग जांच शिविरों के आयोजन में किया जाएगा जहां ये सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जाएंगी। सांसद  ने जनमानस से अपील की है कि सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जाने वाली इस प्रकार की सुविधाओं का सम्पूर्ण लाभ लें एवं सदुपयोग करें एवं रोज-मर्रा के जीवन में स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी के प्रति तथा सरकार द्वारा उपलब्ध करायी गयी सुविधाओं के प्रति सजग रहें।लोकार्पण के समय उप प्रधानाचार्य डा0 ज्ञानेश्वर टाँक, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, जूनियर एवं सीनियर रेजीडैन्ट्स, पैरा-मेडिकस स्टाफ एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts