राजनीतिक दलों के नेताओं को मंच पर स्थान नहीं देगा वैश्य समाज
- वैश्य महासंघ मेरठ की बैठक में लिया गया निर्णय
- सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को राहत दिलाने की सरकार से की मांग
- व्यापारियों को राहत न मिली तो मजबूर होकर चुनाव का बहिष्कार करेगा समस्त वैश्य समाज
- बैठक में वैश्य समाज के अनेक संगठनों ने लिया भाग
मेरठ। राजनीतिक दल वैश्य समाज का शोषण करते आए हैं। चुनाव आने पर वोट मांगते हैं लेकिन सही समय पर वैश्य समाज के साथ खड़े नहीं होते। वैश्य समाज अपने कार्यक्रमों में किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े हुए व्यक्ति को मंच पर स्थान नहीं देगा। वैश्य समाज की बैठक में शामिल वैश्य समाज के अनेक संगठनों ने यह निर्णय लिया।
माल रोड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज में वैश्य महासंघ की बैठक का आयोजन किया गया। श्री योगेश मोहन जी गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन श्रीकृष्ण गुप्ता जी ने किया। बैठक में वैश्य समाज के संगठनों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी कार्यक्रमों में किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े व्यक्ति को मंच पर स्थान नहीं दिया जएगा। क्योंकि राजनीतिक दल वैश्य समाज का दोहन कर चुनाव में उपलब्धि जीत हासिल करते हैं मगर वैश्य समाज को चुनाव में प्रतिनिधित्व देने अथवा समाज को सहयोग करने से कतराते हैं। बैठक में यूजीसी का भी विरोध किया गया।
व्यापारी नेता विपुल सिंगल और योगेश मोहन जी गुप्ता ने सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण किए जाने का विरोध किया। उन्होंने सरकार से अपील की के सेंट्रल मार्केट मामले में योजना लाकर व्यापारियों को राहत दें। सरकार से मांग की गयी की व्यापारियों का उत्पीड़न न होने दे। अगर व्यापारियों को राहत नहीं प्रदान की गयी तो समस्त वैश्य समाज मजबूर होकर आगामी चुनाव का बहिष्कार करेगा।
बैठक में वैश्य समाज में व्याप्त कुरीतियां पर भी चर्चा की गयी और यह निर्णय लिया गया की इस विषय पर पूर्ण चर्चा कर कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। वैश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद करने के लिए वैश्य समाज के संगठन आगे आकर अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।
श्रीकृष्ण गुप्ता ने बताया कि अगले माह में वैश्य समाज का एक बड़ा आंदोलन रूपी कर्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें मेरठ और आसपास के जिलों के हजारों लोग भाग लेंगे और वैश्य समाज पर ही रहे शोषण और अत्याचार का विरोध करेंगे। बैठक में अन्नपूर्णा ट्रस्ट के अध्यक्ष बृजभूषण गुप्ता, पदम सेन मित्तल, राहुल मित्तल, अमित गुप्ता, सुबोध गुप्ता, शालिनी अग्रवाल, शिल्पी गोयल, रीना सिंघल, अवनीत बंसल, संजीव अग्रवाल, हरिकिशन गुप्ता अध्यक्ष रेडक्रॉस सोसाइटी, धीरज गोयल सहित विभिन्न वैश्य समाज संगठन के लगभग 200 लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment