साइकिल पाकर छात्राओं के खिले चेहरे
रोटरी क्लब के 75 साल पूरे होने पर जरूरत मंद छात्राओं को किया 75 साइकिल का वितरण
मेरठ। रोटरी क्लब मेरठ रविवार को अपनी स्थापना के 75 गौरवशाली वर्ष पूर्ण करने जा रहा है 75 वर्ष पूर्ण होने के इस ऐतिहासिक अवसर पर आई एम ए हाल में जरूरतंद छात्राओं को साइिकल का वितरण किया। साइकिल पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे।
रोटरी के अध्यक्ष रो. पंकज कंसल ने कहा जिले में काफी छात्राएं ऐसी है। जिनके स्कूल दूर होने के कारण आने आने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए क्लब की ओर से 75 ऐसी छात्राओं का चयन किया गया। हमारा विश्वास है कि एक साइकिल उनके लिए केवल साधन नहीं बल्कि शिक्षा आत्मनिर्भरता और उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ता एक मजबूत कदम होगी। इस दौरान कार्यक्रम में 75 छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष रो पंकज कंसल सचिव रो आलोक बंसल, कोषाध्यक्ष रो सतीश चंद्र शर्मा,रो टी एन आनंद रो वेद प्रकाश रो राकेश रस्तोगी रो एम बेंद्रे रो सुनील गुप्ता रो संजय शर्मा रो सुनील त्यागी रो सुकांत खन्ना रो नमेद्र अग्रवाल रो एस के गर्ग,रो जे पी गुप्ता रो तेजपाल गुप्ता आदि का सहयोग रहा।


No comments:
Post a Comment