जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ की शानदार जीत

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दो मैच खेले गए। इसमें गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने शानदार जीत प्राप्त की।

सब जूनियर वर्ग में पहले मैच में टॉस जीतकर गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। इसमें वंशिका ने 40, रितिक ने 38, अक्क्ष ने 36 और दक्ष ने 35 रन बनाएा। गेंदबाजी में कार्तिक ने तीन, आरव, गोल्डन, शुएब ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स इलेवन की टीम ने 23.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 169 रन ही बना सकी। जीटीबी ने 8 रन से मैच जीता। स्पोर्ट्स इलेवन की ओर से आरव ने 41, भाविक ने 40, आरिश ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में सुभान ने 5 विकेट लिए। गौरव ने तीन और आयुष ने भी दो विकेट लिए।

दूसरे मैच में मेरठ इलेवन की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 23.5 ओवर में 189 रन बनाए। इसमें कुणाल ने 63, दिपांशु ने 40, दिव्य ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में आईश ने 4, अभय ने 3, केशव ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 24.1 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाकर दो विकेट से मैच जीता। इसमें आरिश ने 42, शौर्य ने 40, अभय ने 37, शिव ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में कुणाल ने 3, वैभव ने 3, श्रेष्ठ ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि होली पर्व के चलते ऋषभ और जीटीबी एकेडमी में 2, 3 और 4 मार्च को अवकाश रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts