दुबई में फंसा  थापर नगर  परिवार 

 पत्‍नी संग दुबई में फंसे मेरठ के राजा सलूजा

परिवार में चिंता का माहौल, सहारनपुर से बहन भी पहुंची

मेरठ।थापर नगर निवासी राजा सलूजा पत्नी के साथ दुबई गए थे। वापसी की फ्लाइट रद्द होने पर एयरलाइंस ने उन्हें होटल में ठहराया है, लेकिन परिजन लगातार मिसाइल हमलों की खबरों से चिंतित हैं।

राजा सलूजा की शादी 23 जनवरी 2025 को हुई थी। शादी के बाद पहली बार राजा पत्नी स्नेहा सलूजा को साथ लेकर बाहर घूमने गए हैं। दुबई मैरिज एनिवर्सरी मनाए गए हैं अचानक ये घटना हो गई है।नवमीत राजा सलूजा पत्नी ईशाकौर उर्फ स्नेहा सलूजा वहां दुबई में फंसे हैं। दोनों ही 21 फरवरी को मेरठ से दुबई गई थे। जाते ही वहां फंस गए हैं। मेरठ में राजा का पूरा परिवार परेशान है। बार-बार बहू, बेटे की कुशलक्षेम पूछ रहा है।उधर राजा की बड़ी बहन भी सहारनपुर से मेरठ अपने मायके आ गई है। ताकि भाई का हालचाल पूछ सके। मम्मी-पापा को ढांढस बंधा रही है कि भइया-भाभी जल्दी घर आ जाएंगे।राजा अपनी तीन बहनों में सबसे छोटा और इकलौता लाड़ला भाई है। उससे बड़ी तीन बहनें हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। सबसे बड़ी बहन प्रियंका, दूसरे नंबर की साहिबा है, तीसरे नंबर की बहन दीपाली है। साहिबा सहारनपुर से मेरठ आ गई है।परिवार बुलेट के ऑटोपॉर्ट्स बनाने का काम करता है।



भाभी ने बताया कि वहां विस्फोट हो रहे

राजा की बहन दीपाली ने कहा कि भाई-भाभी के फंसे होने की बात पर मैं भी सहारनपुर से यहां मेरठ अपने पति के साथ आ गई हूं। 28 फरवरी को हमें अचानक पता चला कि हमारे भाई की फ्लाइट छूट गई है। वहां वो लोग फंस गए हैं।फिर भाभी ने बताया कि हम फंस गए हैं। इतना सुनते ही हम सभी रोने लग गए। हमें रोता देखकर भइया, भाभी चुप हो गए, उन्होंने हमसे यही कहा कि हम सही हैं। इसके बाद उन्होंने कॉल काट दिया।

फिर रात को मेरी भाभी ने मुझे दोबारा कॉल किया। उसने बताया कि हम लोग यहां होटल में फंसे हुए हैं। हमारे ऊपर सायरन बज रहे हैं, अलार्म बज रहे हैं। बाहर ब्लास्ट भी हुए हैं। न्यूज में देखकर हम और परेशान हो गए कि दुबई में भी अटैक हुआ है, वहां भी अलर्ट हो गया है।भाभी ने बताया कि हमें अलर्ट किया गया है कि यहीं होटल से भी हमारा इवेकुएट कर सकते हैं। उन्होंने हमारा सारा लगेज पैक करा दिया है। आज सुबह हमारी दोबारा बात हुई तो बताया कि अभी तो हम सही है लेकिन हमें यहीं से इवेकुएट कर सकते हैं। कोई जरुरी नहीं कि हमें यहीं रखा जाए, हमें यहां कितना लंबा रहना पड़े कह नहीं सकते।

सरकार हमारे भाई को वापस भेजे

राजा की बड़ी बहन साहिबा ने बताया कि भाई-भाभी घूमने के लिए दुबई गए थे। वहां से वो आबूधाबी गए वहां फंस गए हैं। मेरे पापा भी बहुत परेशान हो रहे हैं। उनका रो रोकर बुरा हाल है। पापा को समझाने के लिए हम यहां आए हैं।हमारी सरकार से मांग है कि सरकार हमारे भाई के साथ और भी जो भारतीय वहां फंसे हुए हैं उनको सुरक्षित वापस लाए। राजा मेरा अकेला भाई है। हम तीनों बहनों में वो इकलौता भाई है। सरकार हमारे भाई को जल्द से जल्द सकुशल वापस भेजे। सरकार हमारे लिए कुछ करे।

राजा ने हमें बताया कि वहां माहौल पूरी तरह खराब है उन लोगों को बाहर नहीं निकालने दिया जा रहा है। यहां घर पर भी हमारे मम्मी-पापा, हम सब बहुत परेशान हैं। बस केवल फोन पर बातचीत का ही सहारा है। वो भी कब बंद हो जाए कह नहीं सकते।सब घबराए हुए हैं। जब तक वो यहां सकुशल नहीं पहुंच जाते तब तक परेशानी तो रहेगी। फ्लाइट भी पोस्टपोंड हो गई है। सभी के फोन को अलर्ट कर दिया है। होटल के बाहर भी बाउंसर्स लगाए गए हैं।

मां को बार-बार बेटा, बहू की चिंता हो रही

राजा की मां रजिंदर सलूजा रोते हुए कहती हैं कि मेरा तो इकलौता बेटा है। वो भी वहीं फंसा हुआ है। 28 फरवरी को ही मेरे बेटा, बहू को वापस इंडिया आना था। उनका लगेज भी चला गया था वो लोग 21 फरवरी को दुबई गए थे। लेकिन तभी उनको बताया गया कि फ्लाइट कैंसिल हो गई है।उनको उतार दिया गया जबकि उनका लगेज फ्लाइट में जा चुका था। फिर इन लोगों को होटल दिया गया। इन्हें होटल में रखा गया है। शाम 7 बजे इनको लगेज दिया गया। लेकिन अभी भी चिंता तो हो रही है। बच्चे वहां फंसे हुए हैं।मां, बाप को तो बच्चे कुछ बताते नहीं है कहीं हम डर न जाएं। तो हम सभी घबराए हुए हैं, हमें बहुत डर लग रहा है। सरकार हमारे बच्चों को जल्दी से वापस लाए, हमारी यही मांग है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts