मिडिल ईस्ट युद्ध को लेकर लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान

- हम हर चुनौती के लिए तैयारः पीएम मोदी
नई दिल्ली (एजेंसी)संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में आज पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात और भारत पर इसके प्रभाव को लेकर सदन को संबोधित किया। पीएम ने कहा है कि बीते तीन सप्ताह से चल रहे इस युद्ध ने भारत के लिए कई अप्रत्याशित चुनौतियां खड़ी कर दी हैं, लेकिन सरकार भारतीयों की सुरक्षा और देश की अर्थव्यवस्था को स्थिर रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

पीएम मोदी ने सदन को विश्वास दिलाया है कि भारत ने पिछले 11 वर्षों में अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए अन्य देशों पर निर्भरता को विकेंद्रीकृत किया है। उन्होंने कहा है कि भारत अब 27 के बजाय 41 देशों से कच्चा तेल आयात कर रहा है। वर्तमान में भारत के पास 53 लाख मीट्रिक टन क्रूड ऑयल का रिजर्व है, जिसे 65 लाख मीट्रिक टन तक ले जाने का लक्ष्य है। सरकार हर उस पक्ष से संवाद कर रही है जिससे जरूरी सामान वाले जहाज सुरक्षित भारत पहुँच सकें। होर्मुज में फंसे कई भारतीय जहाज सुरक्षित वापस आ चुके हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक बाजार में यूरिया की कीमतें बढ़ने के बावजूद भारत सरकार ने किसानों पर इसका बोझ नहीं पड़ने दिया। 3000 रुपये की बोरी किसानों को 300 रुपये से भी कम में उपलब्ध कराई गई। उन्होंने आगामी खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त खाद और खाद्यान्न भंडार होने का दावा भी किया।

भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

पीएम मोदी ने कहा कि खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ये आवश्यक है कि भारत की संसद से इस संकट को लेकर एकमत और एकजुट आवाज दुनिया में जाए।
जबसे ये युद्ध शुरू हुआ है, तबसे ही प्रभावित क्षेत्रों में हर भारतीय को जरूरी मदद दी जा रही है। मैंने खुद पश्चिम एशिया के ज्यादातर राष्ट्राध्यक्षों के साथ दो बार फोन पर बात की है। सभी ने भारतीयों की सुरक्षा का पूरा आश्वासन दिया है। दुर्भाग्य से इस दौरान कुछ लोगों की दुखद मृत्यु हुई है और कुछ लोग घायल हुए हैं। ऐसे मुश्किल हालात में परिवारजनों को मदद दी जा रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे मिशन नियमित रूप से एडवाइजरी जारी कर रहे हैं। यहां भारत में और अन्य प्रभावित देशों में 24x7 कंट्रोल रूप और आपातकालीन हेल्पलाइन स्थापित की गई हैं। इनके माध्यम से सभी प्रभावितों को त्वरित जानकारी दी जा रही है।
प्रदूषण के मुद्दे पर हेमा मालिनी का सवाल
इससे पहले, प्रश्नकाल के दौरान मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने प्रदूषण की समस्या को 'सीमाओं से परे' बताते हुए सरकार से जवाब मांगा। केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने उत्तर देते हुए कहा कि सरकार सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और राज्य निकायों के माध्यम से प्रदूषण नियंत्रण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts