सुभारती विश्वविद्यालय में “मलंग: रंग दे सुभारती” का भव्य आयोजन
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित सांस्कृतिक उत्सव “मलंग: रंग दे सुभारती” का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के मध्य रचनात्मकता, सांस्कृतिक अभिव्यक्ति, सामूहिक सहभागिता तथा उत्सवधर्मिता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में विभिन्न आकर्षक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें मनोरंजक खेल, विविध खाद्य स्टॉल, रचनात्मक मर्चेंडाइज स्टॉल तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रमुख रहीं। विद्यार्थियों ने नृत्य एवं अन्य मंचीय प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संपूर्ण वातावरण को उल्लास, ऊर्जा एवं रंगोत्सव की भावना से सराबोर कर दिया। उत्सव परिसर में स्थापित विविध स्टॉलों ने सहभागियों को मनोरंजन, सृजनात्मकता एवं स्वाद का अद्वितीय अनुभव प्रदान किया। कार्यक्रम ने विश्वविद्यालय परिसर को जीवंतता, उत्साह एवं सामूहिक आनंद के रंगों से आलोकित कर दिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार शर्मा तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. (डॉ.) शल्या राज की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही डीन, स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. सरताज अहमद एवं अपर डीन डॉ. श्वेता भरद्वाज के मार्गदर्शन एवं सहयोग से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


No comments:
Post a Comment