सम्मान पाकर छात्रों के चेहरे खिले
मेरठ।एलेक्जेंडर पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर का वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया, जिसमें सभी मेधावी विद्यार्थियों को संस्था के डायरेक्टर एडवोकेट सचिन शर्मा के द्वारा सभी को पुरस्कारित किया गया।
विद्यालय कि प्रधानाचार्य डॉ. दिव्या भारद्वाज ने सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और नए सत्र में आने की शुभकामना दी । विद्यालय कि सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने अपनी कक्षाओं में विद्यार्थियों का परीक्षाफल वितरित किया। प्राची गुप्ता, इंदु शर्मा, संगीता शर्मा, प्रशांत, सुनीता वर्मा, सविता शर्मा,खट्टर , कोमल , रीता शर्मा ,कमल शर्मा, अशरफ अली, रिजवान सैफी, सुनील कुमार,बृजेश ,विभूति गुप्ता आदि शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment