1 से 7 अप्रैल तक बुद्धा गार्डन में होगी भगवान शिव कथा आयोजित
1100 महिलाएं कलश यात्रा में लेंगी भाग
मेरठ। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा गढ़ रोड स्थित बुद्धा गार्डन में 1 से 7 अप्रैल 2026 तक भव्य भगवान शिव कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का मुख्य केंद्र शवत्व से शिवत्व की ओर रहेगा। कथा प्रतिदिन सायं 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक आयोजित होगी। कार्यक्रम की संयोजिका साध्वी आर्या भारती (मेरठ शाखा) हैं।
कथा से पूर्व 31 मार्च को भोलेश्वर शिव मंदिर नई सड़क से एक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें करीब 1100 महिलाएं भाग लेंगी। यह यात्रा आयोजन का प्रमुख आकर्षण होगी और शहर में भक्ति का माहौल बनाएगी।कार्यक्रम में कथा वाचन कथा व्यास डॉ. सर्वेश द्वारा किया जाएगा। कथा के दौरान शिव तत्व, भक्ति और जीवन से जुड़े विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा। कथा में कई विशेष विषयों पर चर्चा होगी, जिसमे भक्ति और समर्पण के सूत्र , शिव के कैलाश धाम का रहस्य ,मृत्यु से अमरत्व की यात्रा ,ओम के उच्चारण का वैज्ञानिक रहस्य और गंगा अवतरण की वैज्ञानिक व्याख्या शामिल है। साथ ही सामाजिक विषयों पर भी विचार रखे जाएंगे, जिनमें भारतीय संस्कारों का महत्व, नारी सशक्तिकरण, ईश्वर के अस्तित्व के प्रमाण और जीवन में सकारात्मक बदलाव जैसे मुद्दे शामिल हैं। आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन के साथ-साथ दिव्य ज्योति संस्थान के 11 प्रकल्पों की जानकारी देने हेतु प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके अलावा कामधेनु गौशाला से संबंधित सेवा कार्यों को दर्शाने वाली विशेष एग्जीबिशन भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।


No comments:
Post a Comment