प्रेस क्लब सभागार में संयुक्त प्रेस क्लब की बैठक  में  पत्रकारों के हितों में लिए बड़े फैसले 

मेरठ।रविवार को संयुक्त प्रेस क्लब की बैठक मंगल पांडे स्थित प्रेस क्लब सभागार में सम्पन्न हुई ।बैठक में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया।  साथ ही ग्रामीण अंचलीय पत्रकार संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी चौधरी हरेंद्रसिंह, अशोक सोम व संजीव तोमर भी विशेष रूप से  बैठक में शामिल हुए। 

 दोपहर एक बजे प्रारंभ होकर लगभग ढाई घंटे तक चली। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र प्रताप चौहान व संचालन संयुक्त प्रंस क्लब के महामंत्री धर्मेन्द्र ने की।बैठक का मुख्य एजेंडा पत्रकारों की सुरक्षा व आर्थिक मदद के साथ साथ सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों की स्तर की  सुविधाएं अन्य पत्रकारों को मिले तथा आठ हजार रूपए पेंशन की व्यवस्था जैसे ज्वलंत मुद्दों के अलावा  मेरठ के अन्य पत्रकार संगठन के साथ बैठक कर जल्द से जल्द प्रेस क्लब के चुनाव आदि मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया गया। 

 बैठक में संयुक्त प्रेस क्लब संस्थापक/अध्यक्ष अतुल माहेश्वरी ने पत्रकार साथियों आभार व्यक्त किया और आगामी 30 मई को पत्रकारिता दिवस पर बड़े समारोह की घोषणा की आगे कहा संयुक्त प्रैस क्लब का रजिस्ट्रेशन का कार्य पुरा हो चुका है अब क्लब को मजबूत व विशाल बनाने हेतु सदस्यता अभियान चलाया जाने की ओर तेजी से अभियान चलाया जाएगा। तथा उन्होंने बताया जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार से पत्रकारो की उक्त मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जायेगा।   बैठक में वरिष्ठ पत्रकार अशोक टाइगर लियाकत मंसूरी व अशोक सोमव संजीव तोमर   ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।  बैठक में राहुल गौतम, धर्मेंद्र कुमार, नौशाद सैफी, अनिल कौशिक, अविनाश सक्सेना, सुनील कुमार, अशोक सोम, संजीव तोमर आदि उपस्थित रहे।

पत्रकारों के बीच गतिरोध पर लगे विराम ! 

  बता दें कुछ समय से प्रैस क्लब को लेकर चल रही खींचतान व गतिरोध को खत्म कर प्रेस क्लब भवन के जीर्णोद्धार व चुनाव को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई । जिसमें दा प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष मुकेश गोयल विनोद गोस्वामी के साथ चौधरी हरेंद्रसिंह  अशोक टाइगर, अशोक सोम, संजीव तोमर व अतुल माहेश्वरी के बीच अलग से चर्चा हुई है लगभग बात बननी तय बताई जा रही है। जल्द ही मेरठ के सभी पत्रकार संगठन के पदाधिकारियों के साथ एक संयुक्त बैठक बुलाने पर विचार किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts