65 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में यूथ इम्पैक्ट ऑर्गेनाइजेशन द्वारा रक्तकोष विभाग, मेडिकल कॉलेज के सहयोग से एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 65 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया ।
शिविर का उद्घाटन ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर व भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा जी द्वारा किया गया।इस अवसर पर डॉ. आर. सी. गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज मेरठ ने स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होता है तथा ऐसे शिविर समाज में जागरूकता बढ़ाने में सहायक होते हैं। उन्होंने आयोजकों एवं रक्तदाताओं के प्रयासों की सराहना की।शिविर में कुल 65 यूनिट रक्तदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रिया, रक्तकोष प्रभारी एवं डा सिदाथॅ के निर्देशन में संपन्न हुआ।इस दौरान रक्तकोष विभाग की टीम ने रक्तदाताओं के पंजीकरण, स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्त संग्रहण की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।

No comments:
Post a Comment