हिमाचल में आफत वाली बर्फबारी! 

बर्फ से ढकीं सड़कें, कारों में घंटों कैद पर्यटक, 10 जिलों में अलर्ट

 मंडी,एजेंसी। हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों पर मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ गया । सोमवार को चंबा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और मंडी में भारी बर्फबारी हुई.मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए प्रदेश के 10 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मनाली, सोलन और मंडी में येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 19 मार्च के लिए भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

सोमवार को भी प्रदेश के कई ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि देखने को मिली। राजधानी शिमला में दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और तेज बारिश के साथ ओले गिरने लगे। कुछ ही देर में शहर की सड़कों और छतों पर ओलों की सफेद परत जम गई, जिससे पूरा शहर सफेद नजर आने लगा।

बर्फ की चादर में ढके पहाड़

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को चंबा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और मंडी जिले के कई हिस्सों में बर्फबारी हुई। कांगड़ा जिले की धौलाधार पर्वत भी बर्फ की चादर से ढकी नजर आया। वहीं चंबा जिले के पर्यटन स्थल डलहौजी में भी बर्फबारी दर्ज की गई। दोपहर करीब तीन बजे शिमला समेत कई इलाकों में अचानक मौसम बदल गया और आसमान में घने बादल छा गए। जिससे कई जगहों पर दिन में ही रात जैसा अंधेरा छा गया।

अटल सुरंग के आसपास सैकड़ों वाहन फंसे

लगातार हो रही बर्फबारी के कारण कई सड़कों पर बर्फ जम गई, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मनाली के बाहरी इलाकों में लगातार दूसरे दिन बर्फबारी जारी रही। इसके चलते रोहतांग के पास अटल सुरंग के आसपास सैकड़ों वाहन फंस गए थे। लोग घंटों कारों में बैठे रहे। पुलिस और प्रशासन की टीमों ने राहत अभियान चलाकर रविवार रात से फंसे कई वाहनों को सुरक्षित मनाली पहुंचाया।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts