अमेजऩ एमजीएम स्टूडियोज़ की ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को होगी रिलीज
मुंबई। अमेजऩ एमजीएम स्टूडियोज़ की फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को रिलीज़ होगी।शिक्षा के क्षेत्र में फैले कड़े कॉम्पिटिशन पर आधारित रफ़्तार महत्वाकांक्षा, प्यार और लालच की एक दिलचस्प कहानी है।
आदित्य निंबालकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को कांपा फिल्म के बैनर तले पत्रलेखा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म रफ़्तार में राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिका हैं और उनके साथ अनुराग ठाकुर, रोहन वर्मा, तान्या मानिकतला और रजत कपूर जैसे प्रतिभाशाली कलकार भी अहम किरदारों में नजऱ आएंगे। अमेजऩ एमजीएम स्टूडियोज ने आज घोषणा कर दी है कि उनकी फिल्म रफ़्तार 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर तरुण बाली हैं और इसकी कहानी एवं स्क्रीनप्ले रोहन नरूला ने लिखा है।


No comments:
Post a Comment