मेरठ में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक क्लस्टर (आइएमएलसी) की स्थापना की जाएगी
लखनऊ।मेरठ में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक क्लस्टर (आइएमएलसी) की स्थापना की जाएगी। 200 एकड़ से अधिक क्षेत्र में स्थापित होने वाले आइएमएलसी में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर 213.81 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। कैबिनेट की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
मुख्यमंंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले वर्ष राज्य के सभी एक्सप्रेसवे के किनारे बेहतर कनेक्टिविटी के मद्देनजर 29 आइएमएलसी की स्थापना की घोषणा की थी। इसके बाद विभिन्न जिलों में आइएमएलसी की स्थापना के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य चल रहा है। इसी सिलसिले में मेरठ में स्थापित होने वाले आइएमएलसी में सड़क, आरसीसी, नालियां, फायर स्टेशन, पेयजल आपूर्ति, फैन्सिंग व बिजली की आपूर्ति सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 213.81 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह राशि अटल इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत खर्च की जाएगी। इस परियोजना को 18 माह में पूरा किया जाना है।


No comments:
Post a Comment