सड़क हादसे में 10 वे के छात्र की दर्दनाक मौत 

 मेरठ। सरधना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में हाईस्कूल के छात्र की मौत हो गई। इकड़ी गांव निवासी 17 वर्षीय अथर्व, जो दबथुआ स्थित एक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की परीक्षा देने गया था, परीक्षा खत्म होने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था।

बताया गया कि मेरठ-करनाल हाईवे पर दबथुआ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।

मृतक अथर्व के पिता मनोज त्यागी भारतीय किसान यूनियन (किसान सभा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बताए जाते हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बेटे की मौत से मां विभा का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवे पर लगे जाम को खुलवाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts