व्यापारियों ने चीफ इंजीनियर कार्यालय घेरा  व्यापारियों ने भ्रष्ट अधिकारी कुर्सी छोड़ के लगाने नारे 

मेरठ। प्रीपेड मीटर में आ रही खामियाें को लेकर  व्यापारियों ने विक्टोरिया पार्क स्थित चीफ इंजीनियर के कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान व्यापारी चीफ इंजीनियर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गये। किसी तरह अधिकारियों के समझाने के बाद व्यापारी धरने से उठे। 

व्यापारी लोकेश अग्रवाल के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारी चीफ इंजीनियर कार्यालय पहुंचे। व्यापारी अपने हाथ में प्रीपेड मीटर में आ रही खामियों के पोस्टर लिए था। व्यापारियों हंगामा करते हुए मीटर में आ रही परेशानियों के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। व्यापारियों का कहना था अगर कोई शिकायत लेकर अधिकारियों के पास पहुंचता है तो कहा जाता है। लखनऊ से तकनीकी खराबी आ रही है। 

उपभोक्ताओं की  बिजली बेवजह काटी जा रही है। बिल जमा करने के बाद भी घंटो कनेक्शन नहीं जुड़ रहा है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि बिजली लखनऊ मुख्यालय से काटी जा रही है, इस पर उनका कोई नियंत्रण नहीं है। इस दौरान व्यापारी चीफ इंजीनियर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गये। इस दौरान विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। काफी देर बाद अधिकारियों के समझाने के बाद व्यापारियों का धरना समाप्त हुआ।  धरने पर बैठने वालो में  प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल, राजकुमार बंसल, राजेश शर्मा, विजय मान आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts