37 वर्षो की स्वर्णिम सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा
मेरठ। शास्त्री नगर स्थित बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा 37 वर्षो की स्वर्णिम सेवा के बाद सोमवार को सेवानिवृत्त हो गये।
विद्यालय की प्रबन्ध समिति ने उनके त्याग एवं परिश्रम को देखते हुए और उनके लम्बे शैक्षिक अनुभव का लाभ लेने के लिए उन्हें मेरठ में चलने वाले सरस्वती शिशु मंदिरों का निदेशक नियुक्त किया है एवं विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका को विद्यालय का प्रधानाचार्या नियुक्त किया है |कार्यक्रम का संचालन अंजली अग्रवाल ने किया । इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्ध समिति के मनमोहन गुप्ता, डॉ० विनोद कुमार अग्रवाल, डॉ.सुधांशु अग्रवाल, डॉ. आशीष अग्रवाल, गीता अग्रवाल, सीमा श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे ।

No comments:
Post a Comment