एसएसपी ने नई पीआरवी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

पुलिस को मिली 8 नयी गाड़ियां ,कानून व्यवस्था होगी मजबूत 

मेरठ। कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस को डायल 112 पीआरवी की आठ नई गाड़ियां मिली हैं। सोमवार को एसएसपी अविनाश पाण्डेय ने एसएसपी कार्यालय से इन गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।   

एसएसपी अविनाश पाण्डेय ने बताया ये नई गाड़ियां अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इनमें जीपीएस, पीए सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे पुलिस को घटनास्थल पर तेजी से पहुंचने और बेहतर निगरानी में मदद मिलेगी, जिससे आपात स्थिति में रिस्पॉन्स टाइम बेहतर होगा। चल रही पीआरवी की चार पुरानी गाड़ियों को हटाकर उनकी जगह इन नई गाड़ियों को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त, चार अन्य गाड़ियों को शहर और देहात के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार तैनात किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि शासन स्तर पर नई पीआरवी गाड़ियों की स्वीकृति मिली थी, जिसके तहत मेरठ पुलिस को आठ नई मॉडल स्कॉर्पियो गाड़ियां प्राप्त हुई हैं। इन सभी गाड़ियों को क्षेत्रवार भेज दिया गया है ताकि पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। एसएसपी ने कहा कि इन नई गाड़ियों के शामिल होने से डायल 112 सेवा और सशक्त होगी। इससे आम जनता को आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता मिल सकेगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts