सीएमओ कार्यालय में आशाओं को दिया गया प्रशिक्षण
अधिक से अधिक उच्च जोखिम जनसंख्या समूह की सूची तैयार कर अपने-अपने कार्य क्षेत्र की टीबी स्क्रीनिंग एक्स-रे करने हेतु प्रेरित किया
मेरठ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में आशाओं के प्रशिक्षण में जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर शबाना बेगम द्वारा क्षयरोग की जानकारी दी गई ।
जिसमें सभी आशाओं को टीबी के लक्षण व उच्च जोखिम जनसंख्या समूह की पहचान वाले लक्षणों के बारे में बताया गया सभी आशाओं को अधिक से अधिक उच्च जोखिम जनसंख्या समूह की सूची तैयार कर अपने-अपने कार्य क्षेत्र की टीबी स्क्रीनिंग एक्स-रे करने हेतु प्रेरित किया गया ।कार्यक्रम में मिलने वाले इंसेंटिव के बारे में भी जानकारी दी गई जैसे इनफॉर्मेंट को ₹500 प्रति टीबी रोगी व टीबी रोगी का 6 माह का इलाज पूर्ण कराने पर ₹1000 का इंसेंटिव मिलता है । एमडीआर टीबी रोगी का इलाज पूर्ण कराने पर ₹5000 की धनराशि इंसेंटिव के रूप में दी जाती है यदि किसी टीबी रोगी का बैंक खाता अपडेट कराया जाता है तो उसका ₹50 की धनराशि का इंसेंटिव बनता है। भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही निक्षय पोषण योजना जो की टीबी रोगी के खान-पान में सहायता हेतु चलाई जा रही है इसके बारे में भी बताया निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत टीबी रोगी को टीबी के इलाज के दौरान ₹1000 प्रति माह जब तक की इलाज चलता है रोगी के खाते में डीबीटी के माध्यम से दिए जाते हैं।


No comments:
Post a Comment