दिल्ली के पालम इलाके में भीषण आग से 9 लोगों की मौत
3 की हालत नाजुक, 2-2 लाख की सहायता की घोषणा, राहत और बचाव कार्य जारी
नयी दिल्ली।: दिल्ली के पालम इलाके की एक बिल्डिंग में भीषण आग लगी है। इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों की हालत नाुजक बताई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
बिल्डिंग पालम कॉलोनी की गली नंबर 2 में है।इसमें राजेंद्र कश्यप का पूरा परिवार रहता था। परिवार के तकरीबन 15 लोग थे. राजेंद्र कश्यप मार्केट के प्रधान भी हैं और यह पूरी बिल्डिंग उनकी ही है। जिसकी बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर ब्यूटी पार्लर, चूड़ी की दुकान और दूसरे व्यवसाय चलते हैं। ऊपर के फ्लोर में उनके परिवार के लोग रहते हैं। आग सुबह के समय लगी। इसके बाद कई लोग तो ऊपर से कूद भी गए लेकिन बाकी परिवार के लोग अंदर फंस गए हैं, जिनमें महिलाएं भी हैं।फायर ब्रिगेड की टीम में जब तक मौके पर पहुंची तब तक आज बहुत ज्यादा लग गई थी। आसपास के लोग भी कोशिश कर रहे थे लेकिन फंसे हुए लोगों को बाहर नहीं निकाला जा सका. हालात इतने बिगड़ गए की दमकल को भी 30 गाड़ियां भेजनी पड़ी।हाईड्रोलिक मशीन के जरिए जिन लोगों को निकाला गया. वे पूरी रह से बेहोशी की हालत में थे।
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है।दिल्ली के पालम में हुई यह घटना बेहद दुखद है. पीड़ित परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। राजधानी में लगातार सामने आ रही आग की घटनाएं चिंता का विषय हैं. संकरी गलियां, एक-दूसरे से सटी बहुमंजिला इमारतें और अपर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था इस खतरे को और बढ़ा देती हैं। इस दिशा में सरकार की तरफ से ठोस और तत्काल कदम उठाना बेहद आवश्यक है।


No comments:
Post a Comment