खामेनेई की मौत पर श्रीनगर में प्रदर्शन

 सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, भीड़ हटाने को आंसू गैस का इस्तेमाल
श्रीनगर (एजेंसी)।ईरान के सर्वोच्च नेता सैयद अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद श्रीनगर में आज कई इलाकों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए, जिससे शहर के विभिन्न हिस्सों में तनाव का माहौल बन गया। प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ सड़कों पर उतर आई और नारेबाजी की।
स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सुरक्षाबलों ने हल्का बल प्रयोग किया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कुछ स्थानों पर आंसू गैस के गोले दागे गए। अधिकारियों के अनुसार, हालात पर नजर रखी जा रही है और स्थिति को काबू में करने के प्रयास जारी हैं।
फिलहाल शहर के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts