दिल्ली में होली पर बेटियों को 4 बड़े तोहफे
- होली से पहले राष्ट्रपति ने लां की 4 बड़ी योजनाएंनई दिल्ली (एजेंसी)।देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा 'सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली' कार्यक्रम में शामिल हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में दिल्ली सरकार की चार महिला-केंद्रित कल्याणकारी योजनाओं को लॉन्च किया।
इसमें दिल्ली लखपति बिटिया योजना, मेरी पूंजी मेरा अधिकार योजान, फ्री एलपीटी सिलेंडर स्कीम, मुफ्त बस यात्रा के लिए सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड शामिल हैं। यह दिल्ली की लाखों महिलाओं और बेटियों को होली से पहले विशेष सौगात है।
होली से पहले दिल्ली की बेटियों और महिलाओं के लिए 2 मार्च का दिन ऐतिहासिक रहा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महत्वाकांक्षी 'दिल्ली लखपति बिटिया योजना' का औपचारिक शुभारंभ किया। यह योजना पुरानी लाडली योजना को और अधिक मजबूत एवं विस्तारित रूप देकर शुरू की जा रही है, ताकि दिल्ली की बेटियां उच्च शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकें।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है और यह दिल्ली सरकार की महिला सशक्तिकरण के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का प्रतीक है, ताकि दिल्ली की बेटियां उच्च शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकें। इसके अलावा, मेरी पूंजी, मेरा अधिकार योजना के तहत 40,642 बालिकाओं को 100 करोड़ रुपये से अधिक की परिपक्वता राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर से दी जाएगी।
पुरानी लाडली योजना में बालिका के नाम पर जन्म और विभिन्न शैक्षणिक चरणों पर सीमित राशि जमा की जाती थी, जो 18 वर्ष की आयु में निकाली जा सकती थी. नई योजना में इसे व्यापक बनाया गया है। अब विभिन्न चरणों में कुल 56,000 रुपये जमा किए जाएंगे. ब्याज सहित 21 वर्ष की आयु तक यह राशि 1 लाख रुपये से अधिक हो जाएगी।
कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू मुफ्त एलपीजी सिलेंडर योजना का भी शुभारंभ किया। इससे लगभग 15.50 लाख राशन कार्ड धारक परिवारों को होली के अवसर पर राहत मिलेगी। इसके अलावा लाडली योजना में पैसों के वितरण के अलावा डीटीसी बसों में मुफ्त सफर के लिए पिंक मोबिलिटी कार्ड भी आज लॉन्च किया गया। इसमें मेट्रो, रीजनल रेपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) और अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में एक ही स्मार्ट कार्ड के माध्यम से सशुल्क सुविधा मिलेगी।


No comments:
Post a Comment