एशियन गेस्म के चयन को लेकर आज से घुड़सवार बहाएंगे पसीना
देश भर से दो सौ घुड़सवार ले रहे प्रतिभाग
मेरठ। सितम्बर माह मे जापान में आयोजित होने वाले एशियाई गेस्म के लिएआरवीसी सैंटर में घुड़सवारी की क्वालीफायर प्रतियोगिता का आगाज होने जा रहा है। चयनित घुड़सवारों को एशियन गेस्म के लिए चयन किया जाएगा।
पांच मार्च तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में पहले दिन ड्रेस के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में इवेटिंग ,ड्रेसेज और शाे जपिंग जैसे स्पर्धाएं आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में चयन की प्रक्रिया अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुसार घोड़े व घुड़सवार के अनुसार होगी। इसके अंर्तगत अंतराष्ट्रीय मानकों को परखा जाएगा। इससे पूर्व आरवीसी सैंटर में आयोजित प्रतियोगिता में कॉटिन्टनेंटल क्वालीफायर प्रतियोगिता में आरवीसी के घुड़सवारों ने शानदार प्रर्दशन किया था। जिसमें राजू सिंह्र, विनीत कुमार परिहार, राकेश कुमार और अर्जन सिंह नागरा जैसे खिलाड़ियों ने विभिन्न चरणों में शीर्ष स्थान हासिल किए है। अब उन्हें एशियन गेम्स में अपने को चयन करने के लिए बेहतर प्रदर्शन करना होगा। प्रतियोगिता में क्रास कंट्री ्रशो जपिंग, और ड्रेसाज में बेहतर प्रदर्शन् करना होगा।
दो सौ अधिक घुड़सवार कर रहे प्रतिभाग
एशियन गेम्स चयन केलिए आयोजित प्रतियोगत में देश भर के दौ से अधिक घुड़सवार भाग ले रहे है। इसमें आरवीसी समेत देश की घुड़सवार एकडेमी के घुड़सवार शामिल है। पहले दिन दो लांग तीन शार्ट मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी मेजर मिश्रा ने दी है


No comments:
Post a Comment