पार्षदों की डीएम मालिन और अल्पसंख्यक बस्तियों में विकास कार्य कराने की मांग 

मेरठ। पार्षदों के एक दल ने डीएम से दलित, मालिन और अल्पसंख्यक बस्तियों में विकास कार्य कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में सर्वदलीय पार्षद दल का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम डॉ. वीके सिंह से मिला और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। 

जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में पार्षदों ने आरोप लगाया है कि गया दलित, मालिन एवं अल्पसंख्यक बस्तियों को छोड़ विकसित क्षेत्र में निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। पार्षदों का कहना था कि यदि प्रशासन किसी दूसरे विभाग से इस मामले की पारदर्शी जांच कराए तो दूध का दूध और पानी का पानी ही जाए। पार्षदों ने जिलाधिकारी को बताया कि  वर्तमान में उन स्थानों की नाली और रास्ते बनाए जा रहे हैं जहां पहले से ही अच्छे रास्ते बने हुए हैं एवं जलभराव की समस्या भी  नहीं है, जबकि ज़रूरत के बावजूद दलित, मालिन एवं अल्पसंख्यक बस्तियों में गंदे पानी की निकासी के लिए नाले नहीं बनाए जा रहे हैं। पार्षदों ने आरोप लगाया कि सिर्फ पॉश कॉलोनियों को ही चमकाया जा रहा है। मांग की गई कि जल भराव की समस्या दलित, मालिन और अल्पसंख्यक बस्तियों में अधिक है, लिहाज़ा यहां नालियों का निर्माण कराया जाए। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व कार्यकारिणी सदस्य फ़ज़ल करीम, पार्षद संजय सैनी, पूर्व पार्षद अब्दुल गफ्फार, पार्षद रिज़वान अंसारी, रेशमा दिलशाद सैफी, रिहाना अमजद कस्सार, गुड्डी अफजल चौधरी, ताहिर अंसारी, शबाना महफूज और मोबिन खान शामिल थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts