बढ़े हुए गृहकर के विरोध में कांग्रेसियों का नगर निगम पर प्रदर्शन 

मेरठ। जीआईएस सर्वे के बाद नगर निगम द्वारा बढ़ाए गए गृह कर को वापस लेने की मांग को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम स्थित नगर आयुक्त कार्यालय पर ज़ोरदार प्रदर्शन किया।

 प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जीआईएस सर्वे के नाम पर गृहकर में कई कई सौ प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि गृहकर के नाम पर नगर निगम सीधे अवैध वसूली पर उतर आया है। इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक के खिलाफ भी रोष व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों  ने कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही आम लोगों के लिए दुश्वारियां शुरू हो गईं। उन्होंने कहा कि जनता के कंधो पर जलकर का भार डाल दिया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मेरठ में भाजपा के सांसद, विधायक और पार्षदों की पूरी फौज है लेकिन सब के सब जनता के शोषण पर चुप हैं। इससे पूर्व सभी कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में नगर आयुक्त कार्यालय  पहुंचे लेकिन नगर आयुक्त के मौजूद न होने और नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कांग्रेस  कार्यकर्ताओं को बताया गया कि नगर आयुक्त वीसी में व्यस्त हैं। इसी दौरान मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिवकुमार गौतम प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे।  कार्यकर्ता नगर आयुक्त को ही ज्ञापन देने की बात पर अड़ गए।

काफी देर हंगामे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को ज्ञापन देने के लिए तैयार हुए और ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व अध्यक्ष जाहिद अंसारी, प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा, आदित्य प्रकाश शर्मा, मतन सिंह डेड़ा, सलीमुद्दीन शाह, धूम सिंह गुजर्र, कमल जायसवाल, रीना शर्मा, बबिता गुजर्र, प्रेम प्रकाश शर्मा, पीयूष रस्तोगी, डॉ संजीव अग्रवाल, डॉ दिनेश मोहन शर्मा, सचिन शर्मा, सोनू प्रजापति यासर सैफी, अशोक शर्मा, प्रदीप जैन, राकेश शर्मा, कुलदीप शर्मा, मगन शर्मा, हरिकिशन प्रजापति, मणि शंकर शर्मा, सुशील सैनी, इकरामुद्दीन पार्षद, अनन्त पालीवाल, राजू मेहरोल, संदीप हांडा, राजू यादव, पंकज चौधरी और  मुजाहिद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts