ईद की नमाज 8 बजे, सड़कों पर नमाज की अदायगी नहीं: सब्जवारी
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह के संयुक्त सचिव सैयद अनस सब्जवारी ने मुसलमानों से कहा है कि कोई भी मुसलमान सड़कों पर नमाज अदा न करें।
उधर शाही ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज ईद के दिन सुबह 8 बजे अदा की जाएगी। उक्त घोषणा शाही ईदगाह कमेटी की बैठक में कमेटी के संयुक्त सचिव सैयद अनस सब्जवारी ने की। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया की ईदगाह परिसर के अंदर ही नमाज अदा होगी तथा तथा सड़कों पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सैयद अनस सब्ज़वारी ने मुसलमान से अपील की है कि वह समय से पहले ही ईदगाह पहुंच जाए ताकि ईदगाह परिसर के अंदर उन्हें जगह मुहैया हो जाए। ईदगाह कमेटी ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रशासनिक आदेशों का पालन करें और कहीं पर भी सड़क पर नमाज अदा न करें।


No comments:
Post a Comment