ईद उल फितर की तैयारियों को लेकर डीएम से मिले उलेमा 

मेरठ। ईद उल फितर के त्योहार के मद्देनजर उलेमा का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह से मिला और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। जमीयत उलेमा ए हिंद के पूर्व शहर अध्यक्ष काज़ी ज़ैनुल राशिदीन के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिले । 

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि ईद के दिन मस्जिदों के इर्द गिर्द सफाई की उचित व्यवस्था की जाए तथा मस्जिदों के पास पानी के टैंकर रखवाए जाएं। इसके अलावा ईद के तीनों दिन बिजली पानी सुचारू रखने एवं शाही ईदगाह तथा जमा मस्जिद के पास खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने की मांग भी की गई। उलेमा ने शहर के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने तथा ईद के दिन शराब की दुकानों को बंद रखने की भी मांग की। सुरक्षा के लिहाज से शाही ईदगाह पर सीसीटीवी कैमरे एवं मेटल डिटेक्टर लगाने तथा सड़कों पर आवारा पशुओं के घूमने पर रोक लगाने की भी मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में हाजी इमरान सिद्दीकी, हाजी शीराज रहमान, कारी सलमान कासमी, हाजी इरशाद, अख्तर आलम, मुइनुद्दीन गाजी, फारूक अंसारी और साबिर खान मुख्य रूप से मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts