सीसीएसयू की  प्रो. अलका तिवारी को राज्य ललित कला अकादमी का सम्मान

 लखनऊ में मिला प्रशस्ति पत्र, कई महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देकर बनाया आत्मनिर्भर

मेरठ। राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित गरिमामय समारोह में मेरठ के ललित कला संस्थान की समन्वयक प्रोफेसर अलका तिवारी को उनके उत्कृष्ट कला योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र, पटका एवं नकद धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रो. अलका तिवारी लंबे समय से लोक कला के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही हैं। वे लिप्पन, मधुबनी, वर्ली, जनजातीय कला और सांझी कला जैसी विधाओं में निशुल्क प्रशिक्षण देकर सैकड़ों महिलाओं को रोजगार से जोड़ चुकी हैं। उनके प्रयासों से कई महिलाएं आज आर्थिक रूप से सशक्त बन चुकी हैं।कार्यक्रम में आयोजित महिला कलाकारों की प्रदर्शनी में उनकी ‘फड़ लोक कला शैली’ पर आधारित कृति आकर्षण का केंद्र रही, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रो. तिवारी ने इसे अपने लिए गर्व का विषय बताते हुए सभी माननीयों, सहयोगियों, साथियों और गुरुजनों का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts