गृहक्लेश में दो बच्चों की मां ने दी जान, फंदे पर लटकी मिली विवाहिता

 मेरठ। थाना  पल्लवपुरम  क्षेत्र के ग्रेटर पल्लवपुरम में सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां रहने वाली एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। आनन-फानन में परिजनों ने महिला को फ्यूचर प्लस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रेटर पल्लवपुरम स्थित मकान नंबर 01 निवासी काजल गुप्ता पत्नी अमन गुप्ता ने घर के कमरे में कुंडी लगाकर पंखे के सहारे फंदा लगा लिया। काफी देर तक जब काजल कमरे से बाहर नहीं निकली, तो परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा। अंदर का दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और दरवाजा तोड़कर काजल को नीचे उतारा गया। परिजनों ने गंभीर हालत में काजल को पास के फ्यूचर प्लस अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों की टीम ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन उसकी हालत नाजुक बनी रही और  उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

8 साल पहले हुई थी शादी, पीछे छूट गए दो मासूम

-- बताया गया है कि काजल पुत्री मुकुल कुमार की शादी लगभग 8 वर्ष पहले अमन गुप्ता के साथ हुई थी। काजल अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गई है। जिसमें बड़ा बेटा शिवाय (7 वर्ष) और छोटी बेटी अमायरा (5 वर्ष) का मां के बिना रो-रोकर बुरा हाल है।

इंस्पेक्टर पल्लवपुरम महेश कुमार क्या कहना है कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है कि आत्महत्या का मुख्य कारण क्या था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts