हाऊस टैक्स की वसूली में  मेरठ नगर निगम ने बनाया रिकार्ड 

हंगामें के बीच निगम ने ₹4.69 करोड़ की वसूली की 

मेरठ । मेरठ नगर निगम ने बकाया गृहकरकी वसूली के लिए अब तक का सबसे बड़ा और कड़ा अभियान चलाया है। 25 मार्च 2026 को हुई इस कार्रवाई में निगम की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में धावा बोला और टैक्स न चुकाने वाले 69 व्यावसायिक भवनों को सील कर दिया।इस कार्रवाई के दौरान व्यापारियों और भवन स्वामियों के भारी हंगामे के बावजूद निगम ने एक ही दिन में 4.69 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड वसूली की है। 

प्रमुख प्रतिष्ठानों पर गाज

 सील किए गए 69 भवनों में शहर के नामी होटल, निजी कॉलेज, बड़े हॉस्पिटल और शोरूम शामिल हैं। इन पर पिछले कई वर्षों से लाखों का गृहकर बकाया था।  नगर आयुक्त के निर्देश पर गठित टीमों ने शास्त्री नगर, मवाना रोड और दिल्ली रोड जैसे व्यावसायिक इलाकों में ढोल-नगाड़ों के साथ कुर्की और सीलिंग की कार्रवाई की।

 कई जगहों पर व्यापारियों ने टीम का रास्ता रोका और तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस की मौजूदगी के कारण स्थिति पर काबू पाया गया। सीलिंग से बचने के लिए कई बड़े बकायेदारों ने तुरंत चेक या डिजिटल माध्यम से भुगतान किया, जिससे कुल 4.69 करोड़ रुपये सरकारी खजाने में जमा हुए।

टीम ने मोदीपुरम स्थित मिलांज मॉल में एक होटल, दिल्ली रोड पर डीएन पॉलिटेक्निक, शास्त्रीनगर में हॉस्पिटल और दुकानों सहित 69 भवनों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान भवन स्वामियों और निगम अधिकारियों में तीखी बहस हुई। चेतावनी देने पर 4.69 करोड़ की निगम ने वसूली भी की। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एसके गौतम का कहना है कि गृहकर बिल पर आपत्तियां करने का बुधवार को अंतिम दिन है और 31 मार्च तक बिल जमा करने पर 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

कंकरखेड़ा जोन में मोदीपुरम के मिलांज मॉल स्थित एक होटल पर 3.19 करोड़ रुपये का गृहकर बकाया है। निगम ने वहां नोटिस चस्पा कराया और होटल सील कर दिया। इस दौरान होटल मैनेजर और निगम टीम के बीच काफी बहस हुई। इसके बाद निगम ने टीम ने छह अन्य भवनों पर सील की कार्रवाई की। दिल्ली रोड पर डीएम पॉलिटेक्निक कॉलेज पर 1.79 गृहकर बकाया होने के चलते उसका एक भवन निगम ने सील कर दिया है।

नगर निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान 31 मार्च (वित्तीय वर्ष के अंत) तक निरंतर जारी रहेगा। जिन भवन स्वामियों ने अभी तक अपना बकाया जमा नहीं किया है, उनकी सूची तैयार है और अगली कार्रवाई शहर के अन्य रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों में होगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts