अबआवास विकास घर-घर सर्वे कर अवैध निर्माण का करेगा सत्यापन 

अब भी मौका है अवैध निर्माणों को हटा ले ,वरना चलेगा बुलडोजर

 मेरठ।  सुप्रीम कोर्ट में अपनी गर्दन बचाने के लिए अब आवास विकास अब घर-घर सर्वे करेगा। जिससे अवैध निर्माण का सत्यापन हो सके  कि नोटिस के बाद भी दुकानदारों ने अवैध निर्माण को हटाया है या नहीं। वही आवास विकास के अधिकारी  अवैध निर्माण करने दुकानदारों से अपील कर रहे है। अभी भी मौका है अवैध निर्माण केा स्वंय हटा ले वरना बुलडोजर से अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा। 

अधिशासी अभियंता अभिषेकराज ने बताया  27 जनवरी के फैसले के बाद सुप्रीम कोर्ट ने 860 अवैध निर्माण को तीन सप्ताह में ध्वस्त करने रिपोर्ट करने के लिये कहा था। उन्होंने बताया अभी तक 140 से अधिक दुकानदारों ने अवैध निर्माण को स्वंय तोड़ना आरभ कर दिया है। काफी संख्या में दुकानदारों ने अपने दुकानों के शटर हटा कर दीवार लगा दी है। अभी भी काफी संख्या में दुकानदार है जिन्होंने अपने अवैध निर्माण को नहीं हटाया है। ऐसे भूस्वामियों से अपील की जा रही है। सर्वोच्च न्यायालय का आदेश का अनुपालन करते हुए  स्वंय अवैध निर्माण केा हटा ले । बाद में उन्हें मौका नहीं दिया जाएगा। 

 140 दुकानदार ने नियमितिकरण के लिए नया आवेदन किया 

 अधिशासी अभियंता अभिषक राज ने बताया शास्त्री नगर के 140 दुकानदारों ने नियमितिकरण के लिए आवेदन किया है। उन्होंने बताया लखनऊ में बोर्ड बैठक में उनके आवेदन को रखा जाएगा। वहीं से फैसला हो पाएगा कि कितने दुकानदारों को नियमितिकरण हुआ है कितना का नहीं । 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts