भारतीय ज्ञान परंपरा एवं सुशासन पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन

 मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज  के  राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा एवं सुशासन पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय चिंतन परंपरा में निहित शासन व्यवस्था, नीति-निर्माण और सुशासन के सिद्धांतों से अवगत कराना था।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुरेश नारायण दुबे, असिस्टेंट प्रोफेसर,कृषक पी जी कॉलेज मवानाने अपने व्याख्यान में कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में सुशासन की अवधारणा अत्यंत प्राचीन और समृद्ध रही है। कौटिल्य का अर्थशास्त्र, मनुस्मृति, महाभारत तथा अन्य प्राचीन ग्रंथों में शासन, न्याय, लोककल्याण और राज्य की जिम्मेदारियों का विस्तृत वर्णन मिलता है। उन्होंने बताया कि भारतीय दृष्टिकोण में शासन का मूल उद्देश्य लोककल्याण, नैतिकता और न्यायपूर्ण प्रशासन सुनिश्चित करना रहा है।कार्यक्रम में दूसरे वक्ता श्री सुशांत यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर कृषक पी जी कॉलेज मवाना मेरठ ने यह भी बताया कि आज के आधुनिक लोकतांत्रिक शासन में भी भारतीय ज्ञान परंपरा के सिद्धांत अत्यंत प्रासंगिक हैं। धर्म, नीति, दायित्व और लोककल्याण जैसे मूल्यों को अपनाकर शासन प्रणाली को अधिक उत्तरदायी, पारदर्शी और जनोन्मुख बनाया जा सकता है।इस अवसर पर विभागाध्यक्ष ने अतिथि वक्ता का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के व्याख्यान विद्यार्थियों को भारतीय राजनीतिक चिंतन की गहराई को समझने और समकालीन शासन व्यवस्था से उसे जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया और विषय से संबंधित विभिन्न प्रश्न भी पूछे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग की सभी शिक्षिकाओं और छात्राओं को सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts