प्रबंध निदेशक ने  सभी कार्यालयो में पत्रावली का संचालन, ई-आफिस से करने के निर्देश दिए 

आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की तैयारी की समीक्षा की

 लाईनों के पास पेडों की कटाई, अनुरक्षण कार्यो को तेजी से करने के निर्देश

मेरठ । पीवीवीएनएल  के प्रबन्ध निदेशक  रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में जनपद मुजफ्फरनगर में वाणिज्यिक एवं तकनीकी बिन्दुओं से संबंधित बैठक आयोजित हुई। बैठक मे विद्युत आपूर्ति व्यवरथा, उपभोक्ता सेवाओं तथा विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान झटपट एवं निवेश मित्र पोर्टल पर, दर्ज आवेदनों एवं उन पर लगाई गई आपत्तियों की गहन समीक्षा की गई। इस संबंध में प्रबन्ध निदेशक ने निर्देश दिए की सभी लम्बित प्रकरणों की शीघ्र समीक्षा की जाए यदि किसी आवेदन पर, गलत आपत्ति लगाई गई हो तो संबंधित उपभोक्ता से तत्काल संपर्क कर, समस्या का समाधान करते हुए नया कनेक्शन जारी किया जाए तथा गलत आपत्ति लगाने वाले कार्मिकों के विरूद्ध आवश्यक विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

बैठक में आगामी गीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए विद्युत आपूर्ति की तैयारियों की भी,समीक्षा की गई। अधिकारियों द्वारा लाईनों के आस-पास पेडों की कटाई तथा अनुरक्षण कार्यों को तेजी से करने की जानकारी दी गई। प्रबन्ध निदेशक द्वारा विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम को प्राथमिकता देते हुए सभी अवर अभियन्ताओं को अपने लाईन स्टाफ के साथ सेफ्टी ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए गए साथ ही सुरक्षा उपकरणों का उपयोग न करने वाले कार्मिकों के विरूद्ध कार्यवाही करने को भी कहा गया है। 

बैठक में बिजनेस प्लान 2025-26 के अर्न्तगत चल रहे कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर 31 मार्च 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त सभी कार्यों में पत्रावली एवं पत्रों का संचालन प्राथमिकता के आधार पर ई-ऑफिस के माध्यम से भी करने पर बल दिया गया।

बैठक में विनोद कुमार, मुख्य अभियन्ता , मु.नगर क्षेत्र, मु.नगर, मनोज कुमार यादव, अधीक्षण अभियन्ता,  मु.नगर,  संजय शर्मा अधीक्षण अभियन्ता -प्रथम, मु.नगर, रवि अग्रवाल अधीक्षण अभियन्ता  द्वितीय, मु.नगर, अधिशासी अभियन्ता -प्रथम / द्वितीय एवं तकनीकी / एडमिन) मु.नगर आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts