को-ऑर्डिनेटर ऋतुल अरोड़ा  को नारी शक्ति सम्मान से किया  सम्मानित

मेरठ।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर के एल इंटरनेशनल स्कूल की को-ऑर्डिनेटर  ऋतुल अरोड़ा  को 'मिशिका एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के सौजन्य से जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह व शहीद धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान में ब्रह्मकुमारीज द्वारा वीर माता पन्नाधाय नारी शक्ति गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।

 यह सम्मान उनके द्वारा दिए गए शैक्षिक योगदान, सामाजिक सशक्तिकरण, कौशल विकास और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने जैसे विभिन्न कार्यों के लिए दिया गया।विद्यालय के प्रबंधक वर्ग एवं प्रधानाचार्य  सुधांशु शेखर ने इस उपलब्धि के लिए उनके कार्य की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts