कंटेनर में हैदराबाद से लाई जा रही लग्ज़री गाड़ियों को पकड़ा
रेंज रोवर समेत 4 गाड़ियां सीज,टैक्स चोरी का मामला
मेरठ।परतापुर पुलिस में चेकिंग के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नेशनल हाईवे-58 पर एक कंटेनर से चोरी-छिपे ले जा रही रेंज रोवर समेत चार लग्जरी कारों को पुलिस ने दबोच लिया। चालक कागज तक नहीं दिखा सका, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया । पुलिस टैक्स चोरी मान कर चल रही है।
नेशनल हाईवे-58 पर नियमित चेकिंग के दौरान पुलिस की नजर सड़क किनारे खड़े एक संदिग्ध कंटेनर पर पड़ी।जब पुलिस टीम ने कंटेनर की जांच की तो अंदर से एक-एक कर लग्जरी कारें नजर आईं। इनमें रेंज रोवर और मर्सिडीज जैसी महंगी गाड़ियां शामिल थीं। मौके पर मौजूद चालक, आजमगढ़ निवासी नितिन पांडे से जब इन गाड़ियों के कागज मांगे गए तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
पूछताछ में चालक ने बताया कि वह हैदराबाद से चार कारें लेकर मेरठ आया है और करीब पांच दिन पहले वहां से चला था। लेकिन कागजों के अभाव और जानकारी में विरोधाभास के चलते पुलिस को मामला संदिग्ध लगा।जांच में सामने आया कि कंटेनर में मौजूद तीन कारें हैदराबाद नंबर की हैं, जबकि एक गाड़ी गुरुग्राम में रजिस्टर्ड है। पुलिस ने गाड़ियों के नंबर के आधार पर उनके मालिकों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फिलहाल किसी से संपर्क नहीं हो पाया है।
थाना प्रभारी अजय शुक्ला के अनुसार, पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सभी चारों लग्जरी कारों और कंटेनर को सीज कर दिया गया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।


No comments:
Post a Comment