मंदिर महादेव सराफा बाजार मैं एक गोल्ड अप्रेजल एंड वैल्युएशन कोर्स का आरंभ
मेरठ। शनिवार से सर्राफा बाजार मंदिर महादेव सराफा बाजार मैं एक गोल्ड अप्रेजल एंड वैल्युएशन कोर्स का आरंभ किया गया इसकी पहल मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन एवं नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी, वेदव्यास पुरी द्वारा की गई ! जिसमें देहरादून, शामली, बिजनौर, पटियाला, बरेली, उत्तराखंड, गुरुग्राम, नजीबाबाद आदि जगहों से सर्राफा व्यवसाई शामिल हुए तथा सोने चांदी के व्यापार में आने वाली महत्वपूर्ण जानकारियां एवं जरूर विषयों पर चर्चा एवं ज्ञान अर्जित किया गया ।
इस अनोखी पहल से सभी व्यापारियों ने नई एवं आधुनिक टेक्नोलॉजी का ज्ञान अर्जित किया। तीन दिवसीय इस कोर्स में विभिन्न प्रकार की सोने चांदी एवं अन्य धातुओं की जानकारियां अर्जित की।प्रेसिडेंट प्रदीप कुमार अग्रवाल, सेक्रेटरी दीपक रस्तोगी,महामंत्री विजयआनन्द , शिक्षक यश रस्तोगी एवं प्रिंसिपल डॉक्टर बी बी अग्रवाल सम्मिलित रहे।विजयआनन्द द्वारा इस प्रोत्साहन वर्धन प्रोग्राम के लिए उन्होंने सभी आए हुए व्यापारियों धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। प्रेसिडेंट प्रदीप कुमार अग्रवालद्वारा सम्मिलित सभी व्यापारियों का स्वागत एवं आभार किया गया। यह शिक्षा के द्वारा अनोखी पहल हमेरठ सराफा व्यवसाय एवं सभी आसपास के क्षेत्र के व्यापारियों के लिए एक नई उपलब्धि होगी।


No comments:
Post a Comment