शा़ॅर्ट सर्किट से मकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख 

 दमकल ने आग पर पाया काबू

मेरठ। गुरुवार देर शाम बच्चा पार्क स्थित एक मकान में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि जिस वक्त आग लगी, उस तल पर कोई नहीं था वरना हादसा बड़ा भी हो सकता था।सूचना पाकर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। लाखों के नुकसान की बात कही जा रही है।

बच्चा पार्क वाल्मीकि बस्ती में अंशुल लोहरे उर्फ काका अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में मां शन्नो देवी के अलावा छोटा भाई अंकुर लोहरे भी हैं, जिसका परिवार प्रथम तल पर रहता है।अंशुल ने बताया कि वह अपनी पत्नी को ड्यूटी से लेकर घर पहुंचे थे। इसी दौरान तेज धमाके की आवाज आई। जाकर देखा तो मकान की प्रथम तल पर आग लगी थी।देखते ही देखते आग मकान के प्रथम तल पर फैल गई। परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी दौड़ पड़े। देखते ही देखते घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी जिसके बाद सिविल लाइन और कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और दमकल को मौके पर बुला लिया।

दमकल ने मशक्कत के बाद पाया काबू

सूचना पाते ही पुलिस लाइन से दमकल की दो गाड़ियां बच्चा पार्क पहुंच गई। रास्ता बेहद सकरा था जिस कारण दमकल की गाड़ी को वहां तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाते ही दमकल की गाड़ी ने विद्युत आपूर्ति रूकवाई और आग बुझाने में जुट गई। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

घर का कीमती सामान व जेवरात भेंट चढ़े

आग से प्रथम तल का पूरा हिस्सा जल गया। फर्नीचर से लेकर अलमारी में रखे सोने में चांदी के जेवर के अलावा वहां जितना भी घरेलू कीमती सामान था सब जलकर खाक हो गया।आग की घटना के बाद परिवार सदमे में है। लोगों का कहना है कि अगर उसे वक्त बच्चे घर के बाहर नहीं खेल रहे होते तो हादसा बड़ा हो सकता था।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

आग की सूचना पर पुलिस लाइन से FSO रामकृपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि धमाके की आवाज पर जब परिवार प्रथम तल पर पहुंचा तो उन्होंने देखा कि कमरे में लगे AC के पास से धुआं उठ रहा है। देखते ही देखते आग फैलती चली गई, जिस पर टीम ने काबू पाया। कोई हताहत नहीं हुआ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts