एनसीआर में वाहन चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार।
-पुलिस ने आरोपियों से 12 बाइक, दो स्कूटी व दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद की
-गिरोह के दो मास्टर माइंड दिलशाद उर्फ मोटा व नौशाद उर्फ गूंगा भी पकड़े
मेरठ। एनसीआर में वाहन चोरी करने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने 14 दो पहिया वाहन भी बरामद किए है, जो खंडहर नुमा भवनों में छिपा रखे थे। पकड़े गए आरोपियों में दो मास्टर माइंड हैं।
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया, बदमाशों की धरपकड़ के लिए पूरे जिले में अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को लोहिया नगर थाना प्रभारी सुमित तोमर को सूचना मिली थी कि एनसीआर क्षेत्र में वाहनों की चोरी करने वाला गिरोह एमडीए कॉलोनी स्थित खाली पड़े खंडहर में मौजूद है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ने टीम के साथ दबिश देकर वहां से पांच वाहन चोर दिलशाद उर्फ मोटा, नौशाद उर्फ गूंगा व आस मोहम्मद निवासीगण आड गांव थाना मुंडाली, नाजिम व आसिफ निवासीगण पिपली खेड़ा गांव थाना लोहियानगर को दबोच लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक स्थान पर दबिश देकर वहां से चोरी की 12 बाइक, दो स्कूटी, चार बाइक के साइलेंसर व दो फर्जी नंबर प्लेट
बरामद की। आरोपियों से पूछताछ के बाद एसएसपी ने बताया, यह गिरोह एनसीआर क्षेत्र के जिलों से दो पहिया वाहन चोरी करता था और वाहनों का हुलिया बदल कर भोला भाले लोगों के फर्जी कागजात बनाकर बेच देता है। उन्होंने बताया, गिरोह के मास्टर माइंड दिलशाद उर्फ मोटा व नौशाद उर्फ गूंगा है। उन्होंने बताया, दोनों पर 18-18 मुकदमे दर्ज है। बताया, गिरोह को पंजीकृत कर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। गिरोह से जानकारी की जा रही है कि अब तक इन्होंने चोरी के वाहन कहां-कहां और किस-किस को बेचे हैं।


No comments:
Post a Comment