मोबाइल टावरों से 15 करोड़ 40 लाख की बीबीयू उपकरण चोरी करने वाला गिरफ्तार
-पंजाब व यूपी से मोबाइल टावरों से चोरी 237 बीबीयू उपकरण व 156 कॉपर के कार्ड बरामद
-आरोपी ने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर 87 दिनों में 74 मोबाइल टावरों से चोरी की थी
मेरठ। स्वाट प्रथम व लोहिया नगर पुलिस ने मोबाइल टावरों से चोरी करने वाले गिरोह के एक ऐसे शातिर बदमाश को पकड़ा है, जिसने 87 दिन में पंजाब व यूपी में 74 मोबाइल टावरों से साथियों के साथ मिलकर कर 237 बीबीयू उपकरण चोरी किए थे। इस गिरोह ने सबसे ज्यादा चोरी की वारदात पंजाब में की थी। पुलिस ने आरोपी से बरामद बीबीयू उपकरण की कीमत 15 करोड़ 40 लाख बताई है। गिरोह के बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है। पकड़े गए आरोपी पर 87 दिनों में पंजाब के विभिन्न थानों में 72, जबकि मेरठ और मुरादाबाद में एक-एक मुकदमा दर्ज है।
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया, रायल कमांड प्रोटेक्शन ग्रुप के सिक्योरिटी सुपरवाईजर प्रवेंद्र कुमार तोमर निवासी बागपत ने सूचना दी थी कि इंडस कंपनी ( भारतीय एयरटेल लिमिटेड) के पंजाब व यूपी के टावरों से बीबीयू (बेसबैंड सिग्नल) उपकरण चोरी हुए है। खास बात यह है कि जनवरी माह से लेकर मार्च माह में सेकेंडो उपकरण टावर से चोरी हो चुके है और चोरी के सभी मुकदमे दर्ज है। उन्होंने बताया, दो दिन पहले भारतीय एयरटेल लिमिटेड के नेशनल हेड नोडल सिक्योरिटी के वाईस प्रेजिडेंट ने तकनीकी आधार पर बताया था कि चोरी किए गए बीबीयू उपकरण की लोकेशन जाकिर कालोनी में मिल रही है। इस सूचना के आधार एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के नेतृत्व में प्रभारी स्वाट टीम प्रथम अखिलेश कुमार गौड़ व लोहिया नगर थाना प्रभारी सुमित तोमर की टीम को लगाया गया। मामला बड़ा होने के कारण दोनों टीमों की मानिटरिंग एसपी सिटी लगातार कर रहे थे। एसएसपी ने बताया, एयरटेल के सिक्योरिटी सुपरवाईजर से समन्वय बनाते दोनों टीम ने जाकिर कालोनी में छापेमारी कर आरोपी शाहरूख मलिक निवासी जाकिर कालोनी थाना लोहिया नगर को गिरफ्तार कर लिया और आरोपी की निशानदेही पर मोबाइल टावरों के चोरी 237 बीबीयू उपकरण और 156 कॉपर के कार्ड बरामद कर लिए। उन्होंने बताया, बरामद बीबीयू उपकरण में 235 एयरटेल के है और दो जियो के। उन्होंने बताया, कंपनी के अधिकारियों ने एक बीबीयू उपकरण की कीमत 65 सौ डालर बताई है। इस लिहाज से मेरठ पुलिस ने 15 करोड़ 40 लाख रुपये की बीबीयू उपकरण बरामद किए है। गिरोह के बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है। उन्होंने बताया, आरोपी पर 87 दिनों में पंजाब व यूपी में 74 मुकदमे दर्ज हुए हैं। एसएसपी ने बताया, गिरोह पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
बीबीयू चोरी होने से बंद हो जाता है पूरा नेटवर्क
एसएसपी ने बताया,बीबीयू उपकरण चोरी से होने से जिस क्षेत्र में मोबाइल टावर लगा होता है, उस क्षेत्र का पूरा नेटवर्क बंद हो जाता है। खासतौर से पंजाब में लगातार हो रहे बीबीयू उपकरण के कारण सबसे ज्यादा एयरटेल के नेटवर्क में दिक्कत आ रही थी। कंपनी ने बीबीयू उपकरण में एक ऐसा उपकरण लगा रहा था, जिससे उसकी लोकेशन की जानकारी कंपनी के अधिकारियों को मिलती रहती है। बीबीयू उपकरण की आखिरी लोकेशन कंपनी के अधिकारियों के जाकिर कालोनी में मिली थी, जिसके आधार पर आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ सका। आरोपी बीबीयू उपकरण के क्या करते। इसकी जानकारी फरार आरोपियों की गिरफ्तार पर होगी।


No comments:
Post a Comment