नवनिर्माण के 9 वर्ष पर शिक्षा विभाग द्वारा अटल सभागार में‘‘हमारा आंगन-हमारे बच्चे’’ कार्यक्रम का आयोजन
बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया
मेरठ । नवनिर्माण के 9 वर्ष पर आज बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अटल सभागार में जनपद स्तरीय ‘‘हमारा आंगन-हमारे बच्चे’’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा सर्वप्रथम मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत आरंभ किया गया। तत्पश्चात उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने का उपलब्धियां भरा सफर वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर का बुके, पौधा एवं शाल देकर सम्मानित किया गया, इसी क्रम में जिला परियोजना अधिकारी सुनील कुमार द्वारा भी राज्यमंत्री का अभिनंदन प्रतीक चिन्ह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रत्येक विकास क्षेत्र से एक नोडल शिक्षक संकुल, एक उत्कृष्ट शिक्षक संकुल, एक उत्कृष्ट आंगनबाड़ी, एक उत्कृष्ट सुपरवाइजर, एक उत्कृष्ट शिक्षामित्र कुल 65 को सम्मानित किया गया। इसी के साथ प्रत्येक विकास क्षेत्र से एक बीआरपी सहित कुल 13 को अपने विद्यालयों में मीना मंच संबंधी गतिविधियों के उत्कृष्ट संचालन हेतु सम्मानित किया गया।
इस कड़ी में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के भी उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रति विकास क्षेत्र तीन उत्कृष्ट शिक्षकों सहित कुल 39 को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। प्रति विकास क्षेत्र एकेडमिक रिसोर्स पर्सन को भी विकास क्षेत्र एवं जनपद क्षेत्र पर उत्कृष्ट कार्यो हेतु सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एस आर जी नीलम पंकज, श्री विनीत गोयल एवं श्री मनोज वशिष्ठ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया गया एवं उपस्थित समस्त शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु बधाई दी गई।


No comments:
Post a Comment