हर बेटी की सुरक्षा—एचपीवी टीकाकरण है सशक्त भविष्य की पहचान

यूपीएचसी पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ 

मेरठ। पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तीन बालिकाओं—खुशबू, परिधि एवं मानवी और लक्ष्मी लाभार्थी—को टीका लगाकर की गई।

इस अभियान के अंतर्गत 14 वर्ष की उन बालिकाओं को टीकाकरण किया जा रहा है, जिनकी आयु आधार कार्ड के अनुसार 14 वर्ष पूर्ण हो चुकी है तथा 15वें वर्ष में प्रवेश करने वाली हैं। टीकाकरण के उपरांत सभी लाभार्थियों को एचपीवी वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों एवं उनके अभिभावकों में टीकाकरण को लेकर विशेष उत्साह एवं जागरूकता देखने को मिली।

पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी, डॉ. अंकुर त्यागी ने क्षेत्र के समस्त अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी 14 वर्ष की बालिकाओं का अधिक से अधिक एचपीवी टीकाकरण कराएं, जिससे उन्हें गर्भाशय (सर्वाइकल) ग्रीवा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन सुरक्षित एवं अत्यंत प्रभावी है।

यह टीका पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र पर हर दिन सुबह 10 बजे से 2 बजे तक लगेगा l

इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र के समस्त कर्मचारी, ,अल्ताफ अली, कार्यक्रम अधिकारी एवं सलीम और टीकाकरण टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts