नेशनल हाईवे पर ढाबे पर चल रहा था सैक्स रैकेट 5 युवतियां समेत 9 को दबोचा
हाईवे के अन्य ढाबा संचालकों में हड़कंप
मथुरा (छाता)। जनपद के थाना छाता क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-19 पर स्थित एक ढाबे में पुलिस ने देह व्यापार के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मंगलवार दोपहर सीओ भूषण वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 'चोटी वाला ढाबा' पर अचानक छापेमारी की, जहाँ से 5 युवतियों और 4 युवकों सहित कुल 9 लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से हाईवे पर स्थित अन्य ढाबा संचालकों में हड़कंप मच गया है।
सीओ छाता भूषण वर्मा को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि छाता दौताना स्थित चोटी वाला ढाबा की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना की पुष्टि होने पर सीओ ने एक विशेष टीम गठित की और योजनाबद्ध तरीके से ढाबे पर दबिश दी। पुलिस के पहुँचते ही परिसर में भगदड़ मच गई, लेकिन घेराबंदी कर 9 संदिग्धों को मौके से ही हिरासत में ले लिया गया।
हाईवे के अन्य ढाबों पर भी रडार:
पटना: नीतीश कुमार का विधान परिषद से इस्तीफा; अब दिल्ली की पारी शुरू, राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद छोड़ी बिहार की सदस्यता ये भी पढ़ें पटना: नीतीश कुमार का विधान परिषद से इस्तीफा; अब दिल्ली की पारी शुरू, राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद छोड़ी बिहार की सदस्यता
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नेशनल हाईवे-19 पर स्थित कई अन्य ढाबों पर भी लंबे समय से देह व्यापार का धंधा फल-फूल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को केवल एक ढाबे पर कार्रवाई कर खानापूर्ति नहीं करनी चाहिए, बल्कि पूरे रूट पर सघन चेकिंग अभियान चलाना चाहिए।
वैधानिक कार्रवाई जारी:
सीओ छाता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी 9 आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस गिरोह के मुख्य सरगना और नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। इस कार्रवाई के बाद से हाईवे किनारे अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में दहशत का माहौल है।


No comments:
Post a Comment