आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीगः बीबीसी एलीट ने छह विकेट से जीता मैच

- व्हाइट डॉॅट शास्त्रीनगर ने बनाए 153 रन,  बीबीसी एलीट 19वें ओवर में जीता

- मैन ऑफ द मैच  सुनील कुमार (बीबीसी एलीट) ने चार महत्वपूर्ण विकेट लिए

- बीबीसी एलीट के दिव्यांश राजपूत ने 29 गेंद पर शानदार 48 रन बनाए

- बीबीसी एलीट के ईशु शर्मा ने 47 गेंद पर 58 रन बनाए

मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्चावधान में आयोजित की जा रही आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग में आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर शुक्रवार को लीग का दूसरा मैच शाम छह बजे से बीबीसी एलीट और व्हाइट डॉॅट शास्त्रीनगर के बीच खेला गया। बीबीसी एलीट ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। व्हाइट डॉॅट शास्त्रीनगर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज अभय चौहान 5 रन बनाकर आउट हो गए। सुनील कुमार की गेंद पर दिव्यांश राजपूत ने एक शानदार कैच पकड़ा। शशांक ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 11 गेंद पर 20 रन बनाए मगर वह भी सुनील कुमार का शिकार बने जब उनका शॉट अजय भारद्वाज ने कैच मे तब्दील कर दिया। कप्तान हर्ष त्यागी 6 रन बनाकर सुनील कुमार की गेंद पर दिव्यांश राजपूत के हाथों कैच आउट हो गए। बीबीसी एलीट के गेंदबाज सुनील कुमार ने पहले तीन विकेट हासिल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। हालांकि उस समय भी 4.3 ओवर में 51 रन बनाकर व्हाइट डॉॅट शास्त्रीनगर भी संघर्षपूर्ण स्थिति में थी। तीन विकेट खोने के बाद चैतन्य पराशर और निर्देश बैसोया पर रन बनाने की जिम्मेदारी थी। चैतन्य पराशर ने संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए 21 गेंद पर 33 रन बनाए, मगर वह जयवर्धन की गेंद पर अर्जुन त्यागी को कैच दे बैठे। निर्देश बैसोया 30 गेंद पर 23 रन बनाकर राघव चोपड़ा की गेंद पर उज्जवल गर्ग के हाथों कैच आउट हो गए। मोहम्मद एफए 20 गेंद पर जयवर्धन का शिकार बने जब उनका कैच राघव चोपड़ा ने पकड़ लिया। वासुदेव (10 रन) को जयर्वधन ने देश दीपक चौहान के हाथों कैच आउट कराया। विकास (1 रन) को हर्षवर्धन भारद्वाज ने एलबीडब्लू कर दिया। सत्यम बिना कोई रन बनाए हर्षवर्धन भारद्वाज की गेंद पर बोल्ड हो गए। निशांत शून्य पर नाबाद रहे। व्हाइट डॉॅट शास्त्रीनगर पूरे ओवर भी नहीं खेल सकी और 18.1 ओवर में 153 पर ऑल आउट हो गयी।बीबीसी एलीट के गेंदबाज सुनील ने चार, जयवर्धन ने तीन, हर्षवर्धन ने दो और राघव ने एक विकेट लिया। 

154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बीबीसी एलीट के सलामी बल्लेबाज लक्ष्य राठी 7 रन बनाकर निशांत जिंदल की गेंद पर विकास के हाथों कैच आउट हो गए। राघव चोपड़ा भी मात्र दो रन बनाकर प्रशांत की गेंद पर अभय प्रताप के हाथों कैच आउट हो गए। लेकिन ईशु शर्मा और दिव्यांश राजपूत के बीच हुई महत्वपूर्ण साझेदारी ने टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। ईशु शर्मा विकास की गेंद पर हर्ष त्यागी के हाथों कैच आउट हो गए। ईशु शर्मा ने 4 चौके-4 छक्के के साथ 47 गेंद पर 58 रन बनाए। दिव्यांश राजपूत ने चार चौके-3 छक्कों के साथ 29 गेंद पर शानदार 48 रन बनाए। विकास की गेंद पर दिव्यांश राजपूत विकेटकीपर चैतन्य पराशर को कैच दे बैठे। लेकिन अर्जुन त्यागी (15 गेंद पर नाबाद 18 रन) और  उज्जवल गर्ग (10 गेंद पर नाबाद 15 रन) ने 19 ओवर में 154 रन बनाकर बीबीसी एलीट को छह विकेट से मैच जीता दिया। व्हाइट डॉॅट शास्त्रीनगर के गेंदबाज विकास ने दो, निशांत और प्रशांत ने एक-एक विकेट लिया। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts