वॉलमार्ट वृद्धि ने कानपुर में किया एमएसएमई कनेक्ट 2026 का आयोजन
मेरठ/नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार के एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन विभाग के साथ साझेदारी में वॉलमार्ट वृद्धि ने आइडियाज टु इम्पैक्ट फाउंडेशन (आई2आई) के साथ मिलकर कानपुर में वॉलमार्ट वृद्धि एमएसएमई कनेक्ट 2026 का आयोजन किया। इस आयोजन में विभिन्न उद्यमी, सरकार के प्रतिनिधि और उद्योग जगत के प्रमुख लोग एक मंच पर आए और राज्य में एमएसएमई इकोसिस्टम को मजबूत करने के विषय पर विमर्श किया। इस दौरान वॉलमार्ट वृद्धि सप्लायर डेवलपमेंट प्रोाग्रम के माध्यम से मिलने वाले अवसरों को भी सामने रखा गया।
वॉलमार्ट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, सोर्सिंग एंड प्रोक्योरमेंट, जेसन फ्रेमस्टैड ने कहा, 'एमएसएमई को मजबूत बनाने के लिए पूरे इकोसिस्टम में गठजोड़ की जरूरत है। लंबी अवधि में कारोबारी सफलता के लिए एमएसएमई को विकास एवं प्रतिस्पर्धा की राह पर लाना जरूरी है। वॉलमार्ट वृद्धि प्रोग्राम निशुल्कप्रशिक्षण, पर्सनलाइज्ड मेंटरशिप और मार्केटप्लेस एक्सेस के माध्यम से उद्यमियों को उनके कारोबार का विस्तार करने में सक्षम बनाता है और नए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचने में मदद करता है।'
मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा, 'उत्तर प्रदेश में करीब 96 लाख एमएसएमई हैं। इनमें से करीब 50 लाख एमएसएमई सक्रिय हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वॉलमार्ट वृद्धि जैसी पहल से एमएसएमई को जुड़ने, सीखने और आगे बढ़ने के लिए सही सपोर्ट मिल रहा है। फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स चैनल्स के माध्यम से बिक्री करने की बात हो या वॉलमार्ट के जरिये निर्यात की, दोनों ही मामलों में व्यापक संभावनाएं हैं। सही मार्गदर्शन और सपोर्ट से हमारे एमएसएमई और विस्तार कर सकते हैं तथा वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन सकते हैं।'
वॉलमार्ट वृद्धि लगातार निशुल्क प्रशिक्षण, मार्केट एक्सेस और टूल्स प्रदान करते हुए उत्तर प्रदेश में एमएसएमई को रेजिलिएंट और डिजिटल रूप से सक्षम कारोबार स्थापित करने में मदद कर रहा है। इस प्रोग्राम के तहत वर्कशॉप एवं सेमिनार के जरिये विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाता है, जिनका उद्देश्य उनकी कारोबारी क्षमताओं को बढ़ाना होता है।
वॉलमार्ट वृद्धि, उत्तर प्रदेश में लेदर उत्पाद, फुटवियर, टेक्सटाइल्स, होजरी और हस्तशिल्प जैसे क्षेत्रों के निर्यात से जुड़े क्लस्टर्स में एमएसएमई को सशक्त बना रहा है। यह प्रोग्राम आगरा, मऊ, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद और वाराणसी में भी अपनी पहुंच बढ़ा रहा है।


No comments:
Post a Comment