जीटीबी में सुखमनी साहिब का पाठ और बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड दिए गए

मेरठ।गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, मेरठ कैंट में बुधवार को   बच्चों की बोर्ड परीक्षा की सफलता के लिए गुरु ग्रंथ साहिब  के सुखमनी साहिब का पाठ किया गया। इस धार्मिक आयोजन ने सभी संगत को निहाल किया और सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

इसके अलावा, बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं को उनके एडमिट कार्ड भी वितरित किए गए। इस अवसर पर उनके शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने छात्रों को परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन के लिए आवश्यक सुझाव और मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

मिस प्रभा, उप प्रधानाचार्या ने कहा, "हमें विश्वास है कि हमारे छात्र बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और अपने माता-पिता और स्कूल का नाम रोशन करेंगे।"स्कूल प्रबंधन और समस्त स्टाफ ने छात्रों को उनकी आगामी परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts