प्रेरणा दिवस पर रक्तदान शिविर के साथ वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य समापन
-- ट्रॉफी पाकर खिले विजेता छात्रों के चेहरे, कुलाधिपति ने दिया सशक्त भारत का मंत्र
मेरठ। शोभित विश्वविद्यालय में प्रेरणा दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का समापन उत्साह, उमंग और खेल भावना के बीच भव्य रूप से संपन्न हुआ। समापन समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रेरणा दिवस के उपलक्ष्य में शोभित विश्वविद्यालय एवं रोटरी दिल्ली कैपिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर से हुई। शिविर में छात्रों एवं पूर्व छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 120 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया, जिन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना विकसित करते हैं। विद्यार्थियों में पीछे रहने की नहीं, बल्कि आगे बढ़कर भागीदारी निभाने की भावना विकसित होनी चाहिए। तीन दिवसीय खेल महोत्सव के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में कुलाधिपति द्वारा विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में कुलपति डॉ. वी.के. त्यागी, प्रति कुलपति डॉ. जयानंद, एडवाइज़र डॉ. एम.एल. सिंगला, डायरेक्टर न्यू इनिशिएटिव वंश शेखर, कुलसचिव डॉ. गणेश भारद्वाज सहित विश्वविद्यालय के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक डॉ. दिव्या प्रकाश, राज किशोर सिंह, जितेंद्र जादौन, राजेश पांडे, डॉ. नेहा त्यागी, डॉ. नेहा वशिष्ठ, डॉ. नेहा यजुर्वेदी एवं डॉ. अशोक गुप्त का विशेष योगदान रहा।


No comments:
Post a Comment