नीलकंठ ग्रुप ने जीता इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी टूर्नामेंट
फाइनल में शोभित यूनिवर्सिटी को 40 अंकों से हराया
मेरठ। मेरठ वार्षिक खेल महोत्सव के तहत शोभित यूनिवर्सिटी में 6 से 8 फरवरी तक आयोजित इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी प्रतियोगिता में नीलकंठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैम्पियनशिप अपने नाम कर ली । रोमांचक फाइनल मुकाबले में नीलकंठ की टीम ने मेजबान शोभित यूनिवर्सिटी को 40 अंकों के विशाल अंतर से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
टीम के कोच मुकेश त्यागी और टीम कप्तान सुमित सोम के नेतृत्व में खिलाड़ियों मोहित मीणा, दीपांशु सोम. पुष्कर सिंह, कपिल शर्मा, शिव प्रजापति और हिमांशु सोम ने उक्त्तुष्ट कौशल और दमखम दिखाते हुए पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा विजेता टीम के खिलाड़ियों ने फाइनल जीत के साथ ट्रॉकी को गर्व से उठाया और पूरे संस्थान का गौरव बढ़ाया।
नीलकंठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के डायरेक्टर जनरल डॉ. योगेश भौमिया ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि "भारत में खेलों ने देश की वैश्विक स्थिति को नए स्तर पर पहुंचाया है । खेल स्वास्थ्य, एकाग्रता, शक्ति और युवाओं में समर्पण विकसित करते हैं। हमारा संस्थान शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी देश के भविष्य को संवारने के लिए प्रतिबद्ध है।
संस्थान के चेयरमैन बृजवीर सिंह ने विजेता टीम को शुभकामनाएँ देते हुए कहा, "हमारे कॉलेज में विश्व-स्तरीय खेल सुविधाएँ और मैदान उपलब्ध हैं, जो पिछले 18 वर्षों से छात्रों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने आए हैं। मुझे गर्व है कि हमारे छात्र शैक्षणिक और खेल, दोनों क्षेत्रों में उक्तुष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
निदेशक (इंजीनियरिंग) डॉ. विशाल कोहली और निदेशक (विद्यापीठ) डॉ. अमित गुप्ता ने भी विजेता टीम और कोच को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की सतत खेल-उत्नयन नीति और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।प्रेस प्रवक्त्ता यशपाल चौधरी, एस.पी. मिश्रा, शुभम कश्यप, ऋषु सिंह, इंतज़ार, नेहा, योगेश और कपिल अग्रवाल ने भी सभी विजेता ओं को बधाई दी और संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


No comments:
Post a Comment