डॉ. हरिओम पवार से मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के कुलपति ने की भेंट

मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर “उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान” से सम्मानित मेरठ के प्रसिद्ध कवि डॉ. हरिओम पवार ने मंगलवार को मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय, मेरठ के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत ने डॉ. हरिओम पवार को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया तथा इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।भेंट के दौरान डॉ. हरिओम पवार ने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित मेजर जनरल दीप अहलावत को विश्वविद्यालय का प्रथम कुलपति नियुक्त किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में यह खेल विश्वविद्यालय न केवल क्षेत्र और प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।इस अवसर पर दोनों महानुभावों के बीच विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई, जिनमें विश्वविद्यालय का कुलगीत (यूनिवर्सिटी एंथम) सहित अन्य रचनात्मक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक पहल प्रमुख रहीं।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव (रजिस्ट्रार) श्री सुनील कुमार झा भी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts