गन्ने से भरा ट्रक पलटा,ई-रिक्शा, सब्जी ठेला दबा
मेरठ। दौराला थाना क्षेत्र में सरधना रोड पर गन्ने से भरा एक ट्रक पलट गया। इस हादसे में एक ई-रिक्शा और एक सब्जी का ठेला दब गया। घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई।
लावड़ की ओर से आ रहा यह ट्रक हाईवे फ्लाईओवर के नजदीक चौधरी भोपाल सिंह विधायक मार्केट के सामने अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रक में गन्ना अत्यधिक भरा होने के कारण वह एक तरफ झुका हुआ था।हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। ट्रक चालक रवि को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंचकर यह जानकारी जुटा रही है कि कहीं कोई अन्य व्यक्ति ट्रक के नीचे तो नहीं दबा है।स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि आज बाजार का दिन नहीं था, अन्यथा यहां अक्सर दुकानें लगती हैं और एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। उन्होंने प्रशासन पर इस ओर ध्यान न देने का आरोप भी लगाया।


No comments:
Post a Comment