गंगा कॉलोनी के लोगों की समस्या जानने पहुंचे मेरठ महापौर
जलभराव को खत्म करने के लिए संपवैल और नाले के साथ, सड़क बनवाने का दिया आश्वासन
मेरठ। मेरठ के मलियाना स्थित वार्ड 2 से महापौर कार्यालय पहुंची महिलाओं की समस्या सुनने के बाद महापौर हरिकांत आहलुवालिया गंगा कॉलोनी में पहुंचे और उनकी समस्याओं के समाधान और कार्य योजना में बदलाव के आदेश किए। इस दौरान उनके साथ नगर स्वास्थ्य अधिकारी , अपर नगर आयुक्त और जेई आदि मौजूद रहे।
महापौर को देख लोगों की भीड़ जुट गई और सभी लोग अपनी समस्या को बताने औश्र मौके पर ले जाकर दिखाने लगे। इसके बाद लोगों ने निकासी और रास्ता न होने के कारण घरों में घुसा पानी ीाी दिखाया। उन्होंने बताया कि कई महीनों से हम घर से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं।
जल निकासी और रास्तों से प्रभावित 1000 परिवार
गंगा कॉलोनी औश्र आसपास रहने वाले लोगों ने जल निकासी एक मुख्य समस्या बताई। इसके साथ ही कुछ रास्तें भी ऐसे हैं जो कच्चे हैं जिनपर पानी भरने के बाद कीचड़ हो जाता है और निकलने में मुश्किल होती है। लोगों ने खुद पैसे एकत्रित कर भी रास्तों को टीक करने का काम किया लेकिन कुछ दिन बाद स्थिति ऐसे ही हो जाती है।
5.50 करोड़ से बनेगा संपवैल
महापौर ने बताया कि सबसे बड़ी समस्या यहां जल भराव है जिसको लेकर हमने सभी अधिकारियों से बात करने के बाद यह फैसला लिया कि 15 वे वित में ही हम इसको मंजूर करा देंगे। इसके साथ ही बीच में जब भी बारिश होगी या जल भराव होगा तो पंपसैट लगाकर उस पानी को भी निकाला जाएगा।
क्या होता है संपवैल
अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार ने बताया कि जहां पानी का ढाल ऊपर से नीचे नहीं होता है तो वहां एक गढ़्ढे के रूप में बनाकर उसमें पानी को एकत्रित किया जाता है। इसके बाद वहां से पंप की मदद से पानी को बाहर किया जाता है। मुख्य रूप से इसका प्रयोग सीवर में होता है लेकिन क्योंकि वहां ढाल की समस्या बड़ी है तो इस प्रक्रिया से ही निकासी सुचारू की जा सकती है।


No comments:
Post a Comment